बागेश्वर। डीएम और खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को टीट बाजार की दुकानों से खाद्य वस्तुओं के सैंपल जांच के लिए भेजे। अधिकारियों ने दुकानों से बिस्कुट, मसाले, नमकीन, सोयाबड़ी, दाल, वनस्पति, दूध और दही के सैंपल लिए।
कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अभिहित अधिकारी एके फुलेरिया ने बताया कि लिए गए सैंपल रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र फुलारा आदि थे।