फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मियों ने किया 25 मार्च से हड़ताल पर जाने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक में मांगों की सुनवाई न होने पर गहरी नाराजगी जताई गई। कर्मचारियों ने कहा कि यदि वेतन विसंगति सहित उपनल कर्मियों की अन्य मांगों को पूरा नहीं किया गया 25 मार्च से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उपनल कर्मी समान कार्य समान वेतन आदि सुविधाएं देने की मांग उठा रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष दीपक गढ़िया ने कहा कि उपनल कर्मचारियों की मांगों को अभी तक अनसुना किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि महासंघ द्वारा प्रदेश स्तर पर वार्ता चल रही है।

यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो प्रदेश भर के उपनल कर्मी 25 मार्च से हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। बैठक में विमल थापा, मनोज कुमार, वंशीधर, नेहा, कुसुम, निर्मला मेहता, प्रकाश भट्ट, संतोष कुमार, ईश्वर सिंह, महेंद्र सिंह आदि उपनल कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें