बागेश्वर। उत्तरायणी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के लिए तैयार आमंत्रण पत्र/विवरणिका में नाम नहीं होने पर बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि आमंत्रण पत्र में उनका नाम शामिल नहीं करना राजनीति से प्रेरित है।
उत्तरायणी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के लिए प्रशासन और नगरपालिका द्वारा तैयार आमंत्रण पत्र में विधायक का नाम शामिल नहीं किया गया है। विधायक दास ने शुक्रवार को मेला स्थल पहुंचकर अधिकारियों और पालिकाध्यक्ष के सामने नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक का मेले की विवरणिका में नाम शामिल नहीं किया जाना पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। इधर, नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने बताया कि इस वर्ष भी आमंत्रण पत्र पिछले वर्षों के आमंत्रण पत्रों के आधार पर ही तैयार किया गया है।