फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के कनेक्शन के लिए छह ने आवेदन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। यूपीसीएल ने सोराग गांव के लोगों को बिजली के नए कनेक्शन देने के लिए धूर में शिविर लगाया। कनेक्शन के लिए छह लोगों ने आवेदन किया।
विज्ञापन


बता दें कि बीती 20 नवंबर को बदियाकोट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने संयोजन देने की मांग की थी। इस पर डीएम रंजना राजगुरु और विधायक बलवंत भौर्याल ने यूपीसीएल के ईई को तुरंत शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को संयोजन देने के निर्देश दिए थे।

यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडे के अनुसार सोराग गांव को उरेडा की परियोजना से बिजली की आपूर्ति होती थी। जनवरी से पिंडर में पानी का स्तर कम होने से लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


अब गांव को यूपीसीएल की ग्रिड से जोड़ दिया गया है। डीएम के निर्देश पर धूर के उपभोक्ताओं को बिजली के नए संयोजन देने के लिए रविवार को धूर में शिविर लगाया गया और छह उपभोक्ताओं ने आवेदन किया।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीओ एसएस भंडारी, जेई जीवन चंद्र जोशी, मदन बिष्ट, ग्राम प्रधान सोराग चंद्र राम, सोराग लघु जल विद्युत परियोजना के सचिव लक्ष्मण सिंह, नंदन सिंह और संतोष उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें