बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव लाल वर्मा राबाइंका बागेश्वर में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हो गया है। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। शिविर का उद्घाटन वेणीमाधव वार्ड के सदस्य दीप जोशी ने किया।
विशिष्ट अतिथि एनएसएस के जिला प्रभारी भीम सिंह कोरंगा ने कहा कि शिविर के माध्यम से बच्चों में सामाजिक उत्तरदायित्व की समझ विकसित होती है। एनएसएस प्रभारी दीपा उपाध्याय ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास कराया जाएगा।
इसके बाद सफाई अभियान चलेगा। इस दौरान पीटीए अध्यक्ष किशन सिंह दानू, ममता कांडपाल, गणेश राम पूर्व प्रधानाचार्य मुन्नी पांडे, प्रधानाचार्य शोभा टम्टा, नीलम रावत, पीटीए अध्यक्ष किशन सिंह दानू आदि थे। इससे पूर्व स्वयंसेवी छात्राओं ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया।