कपकोट (बागेश्वर)। वन विभाग कपकोट और ग्लेशियर वन क्षेत्र के कर्मियों ने समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वन विभाग के कार्यालय से लेकर भराड़ी बाजार तक जागरूकता रैली निकाली।
रैली में वह प्रेरणादायक नारे लगा रहे थे। कर्मियों ने भराड़ी-शामा सड़क के आसपास फैले अजैविक पदार्थ हटाए और गाजर घास उखाड़कर अभियान की शुरूआत की। रैली में शामिल जनप्रतिनिधियों और कार्मिकों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।
रैली में महाविद्यालय की उपाध्यक्षा गीता कोरंगा, सरपंच गुमान सिंह ऐठानी, प्रेम सिंह कोरंगा, गीता मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी बीके पंत, ग्लेशियर रेंज अधिकारी शशि देव, उप राजिक एसडी पांडे, वन दरोगा एनबी तिवारी, वन रक्षक प्रताप ऐठानी, रमेश पांडे आदि शामिल थे।