बागेश्वर। पीजी कॉलेज बागेश्वर में चल रहे छात्रसंघ चुनावों में संगठन विरोधी गतिविधियों को लेकर एनएसयूआई ने तीन कार्यकर्ताओं को संगठन से निष्कासित कर दिया है।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रंजीत रावत ने बताया कि एनएसयूआई के कॉलेज महासचिव उपेंद्र मेहता, कैलाश आर्या और धीरज उपाध्याय को छात्र संघ चुनावों में संगठन विरोधी गतिविधि में शामिल होने पर निष्कासित किया गया है।
इस संबंध में एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी के साथ ही कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के अध्यक्षों को जानकारी दे दी गई है।