फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वों पर बागनाथ मंदिर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाय

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में विभिन्न पर्वों पर पुलिस प्रशासन से मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की मांग की गई। इसके अलावा पुरोहितों से विशेष पर्वों पर भीड़भाड़ को देखते हुए मंदिर परिसर के निर्धारित स्थान पर ही पूजा पाठ कराने का अनुरोध भी किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अध्यक्ष नंदन सिंह रावल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सोमवार, काली चतुर्दशी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आदि पर्वों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने और चोर-उचक्कों से सामान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनाती की मांग की गई। मंदिर में सजावट करने, मंदिर के भीतर तेल, धूप व अगरबत्ती ले जाने पर प्रतिबंध रखने की बात कही। इसके लिए एक बोर्ड बाहर से लगाने का निर्णय लिया गया। मंदिर में पूजा पाठ कराने वाले पंडितों से परिसर के बीच के बजाय निर्धारित स्थल में ही श्रद्धालुओं से पूजा पाठ कराने का आग्रह किया गया। ताकि भीड़भाड़ में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। प्रधान पुजारी भरत रावल ने सभी पुजारियों से अपनी बारी के दिन शाम को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में संजय सिंह, बालादत्त, चंदन सिंह, राजा साह गंगोला, सुंदर सिंह, खीमानंद पंत, इंद्र सिंह, दलीप सिंह, आनंद बल्लभ, महिपाल भरड़ा, हेम जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें