फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: आठवीं से दसवीं शताब्दी की 90 मूर्तियों के जल्द होंगे दीदार, संग्रहालय की साज-सज्जा का काम शुरू

Sat, 29 Mar 2025 05:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागनाथ मंदिर परिसर में एक कमरे में बंद आठवीं से दसवीं शताब्दी की 90 मूर्तियों के श्रद्धालु जल्द दीदार कर सकेंगे। मूर्तियों को मंदिर परिसर में बने संग्रहालय में रखा जाएगा।
विज्ञापन
संग्रहालय की साज-सज्जा के कार्य का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागनाथ मंदिर परिसर में एक कमरे में बंद आठवीं से दसवीं शताब्दी की 90 मूर्तियों के श्रद्धालु जल्द दीदार कर सकेंगे। मूर्तियों को मंदिर परिसर में बने संग्रहालय में रखा जाएगा। ग्रामीण निर्माण विभाग ने संग्रहालय की साज-सज्जा का काम शुरू कर दिया है। विभाग ने छह महीने के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

बागनाथ मंदिर में हुए जीर्णोद्धार और नवनिर्माण कार्यक्रम के तहत मूर्तियों को रखने के लिए संग्रहालय भवन का निर्माण कराया गया था। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव और नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने साज-सज्जा के कार्य का शुभारंभ किया। विधायक दास ने कहा कि मूर्तियों को संग्रहालय में रखने के बाद हर कोई उनका दीदार कर सकेगा। सैलानियों को भी मंदिर के इतिहास को मूर्तियों के माध्यम से जानने का मौका मिलेगा। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई संजय भारती ने बताया कि संग्रहालय को 66.9 लाख रुपये की लागत से वातानुकूलित बनाया जाएगा। कार्य के लिए छह महीने का समय रखा गया है। इससे पूर्व ही इसे पूरा करने की कोशिश रहेगी। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल, रमेश तिवारी, सुनीता टम्टा, दीपक जोशी, राजेंद्र पूना, एई सुनीत दताल आदि मौजूद रहे।

 

सफाई के बाद बॉक्स में रखी जाएंगी मूर्तियां

विज्ञापन

मंदिर में रखे शिलालेख और मूर्तियों को सफाई के बाद पॉलीकार्बेनेट बॉक्स में बंद कर संग्रहालय में रखा जाएगा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण, रोशनी के लिए लाइट, जानकारी देने के लिए लेजर लेटर कटिंग साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। संग्रहालय के फर्श पर लकड़ी की फ्लोरिंग होगी। दीवारों पर बागनाथ मंदिर समूह के चित्र उकेरे जाएंगे।

 

इन मूर्तियों के होंगे संग्रहालय में दीदार
संग्रहालय में रखी जाने वाली मूर्तियों और मातृकाओं में आठवीं सदी की उमा-महेश, पार्वती, वैष्णवी और कौमारी मातृकाएं, नवीं सदी की महिषासुर मर्दिनी, हरिहर, उमा-महेश, गणेश, चामुंडा, बाराह, वीणाधारी शिव, त्रिभुजी शिव, ब्रह्माणी, दशावतर पट्ट, पंचदेव पट्ट, माहेश्वरी और दसवीं सदी की भगवान गणेश, शेषयाची विष्णु, सहस्त्र शिवलिंग, चतुर्मुखी शिव, भगवान विष्णु, कार्तिकेय भगवान आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें