फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलमा घर आए कौन दिना, सजना घर आए कौन दिना...

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बुधवार को भी शहर के विभिन्न वार्डों में होली गायन सहित जिले के अधिकांश गांवों में होली गायन चरम पर है। महिला व पुरुष होल्यारों की टीम घर घर जाकर होली गायन कर रही हैं।
विज्ञापन



शहर में बागनाथ वार्ड, ठाकुरद्वारा वार्ड, ज्वालादेवी वार्ड सहित कठायतबाड़ा, मंडलसेरा, नदीगांव, बिलौना आदि गांवों में भी होली गायन किया जा रहा है। माल रोड पर दिनेश लाल साह के घर पर आयोजित होली में महिलाओं ने जमकर होली गायन किया। महिलाओं ने होरी खेल रहे नंदलाल मथुरा की कुंज गलिन में सहित अन्य होलियों का गायन किया। इस मौके पर गंगा साह, भावना साह, किरन पांडे, रीना पांडे, किरन बिष्ट, पूनम साह, खुशी परिहार, हेमा परिहार आदि थे। इधर नुमाइश के समीप होली गायन में ‘हरि खेल रहे हैं होली, देवा तेरे द्वार में’ और ‘बलमा घर आए कौन दिना, सजना घर आए कौन दिना’ आदि होलियों का गायन किया गया।

कपकोट के देवी मंदिर में होल्यारों ने होली गायन किया। इधर कांडा, कौसानी, गरुड़, काफलीगैर, रीमा, मनकोट आदि स्थानों पर भी होल्यारों ने होली गायन किया। महिला व पुरुषों की टीमें होली गायन कर रही हैं। कांडा कालिका मंदिर व विजयपुर के धौलीनाग मंदिर में भी होल्यारों की टीम ने होली गायन किया। इधर पुलिस प्रशासन हुड़दंगियों से निबटने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। गश्ती टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें