बागेश्वर। ज्येष्ठ प्रमुख गोपा धपोला बागेश्वर की अगली ब्लाक प्रमुख होंगी। रेखा खेतवाल द्वारा बृहस्पतिवार को इस्तीफा देने के बाद ज्येष्ठ प्रमुख को चार्ज दिया जाएगा।
डीपीआरओ पूनम पाठक ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्रों के विलय, इस्तीफे के बाद की स्थिति से शासन को अवगत कराया गया था। शुक्रवार देर सायं ज्येष्ठ प्रमुख को शीघ्र चार्ज सौंपने का आदेश मिल गया है। कार्यभार ग्रहण करने के लिए पत्र जारी किया जा रहा है। साथ ही कनिष्ठ प्रमुख के संबंध में भी उन्हें पत्र जारी किया जा रहा है। बताया कि सोमवार तक ज्येष्ठ प्रमुख गोपा धपोला को कार्यवाहक प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया जा सकता है।