फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव तैयारी के बीच संगठन का कुनबा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चुनाव की तैयारी के बीच भाजपा ने नगर इकाई का विस्तार कर दिया है। नगर इकाई में दो महामंत्री और छह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जबकि कार्यकारिणी में 31 सदस्यों को जगह मिली है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया की संस्तुति पर नगर अध्यक्ष प्रकाश साह ने मंगलवार को नई कार्यकारिणी की सूची जारी की। इसमें कैलाश सिंह गढ़िया, नवीन परिहार को महामंत्री जबकि नूतन साह, गिरीश खेतवाल, मोहन उप्रेती, नवीन आर्य, धनंजय बोरा, कंचन साह, हेमा नेगी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में गोपाल सिंह बिष्ट, किशन सोनी, हेम जोशी, पंकज टम्टा, रमेश गढ़िया, कमल पांडे को नगर मंत्री जबकि बबलू जोशी को कोषाध्यक्ष और सूरज कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया। नई कार्यकारिणी में 31 सदस्य भी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष ने निर्वाचित कार्यकारिणी से निकाय चुनावों की तैयारियों में जुट जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें