फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूणी-सुकुंडा सड़क निर्माण न होने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। बहुप्रतीक्षित दूणी-सुकुंडा सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष है। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कपकोट, दूूणी, बीथी, पन्याती के ग्रामीणों ने बताया कि लोनिवि ने आठ किमी दूणी-सुकुंडा सड़क का दो साल पहले सर्वे किया था मगर निर्माण के नाम पर आजतक एक फावड़ा तक नहीं चला है। सड़क नहीं बनने से गांवों का विकास ठप पड़ा है। जरूरी वस्तुओं के लिए ग्रामीणों को मीलों पैदल चलना पड़ता है।

गांवों के उत्पादित शाक भाजी, दूध, फल बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। यातायात की सुविधा नहीं मिलने के कारण कई लोग गांव छोड़कर जा चुके हैं। ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, पूर्व उप प्रधान महिमन कपकोटी, नारायण कपकोटी ने प्रशासन से सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू करानेेेे के लिए लोनिवि को निर्देश देने की मांग की है। उधर लोनिवि अभियंताओं का कहना है कि बजट मिलते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें