कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत कपकोट के ग्रामीणों बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन कपकोटी के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी की अध्यक्षता में हुई श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा मोहन कपकोटी एक आदर्श शिक्षक थे।
उनके पिता चंचल कपकोटी ने राजकीय आदर्श प्राइमरी पाठशाला कपकोट के भवन के लिए साढ़े तीन नाली और राजकीय प्राइमरी स्कूल खकरचम (गैरखेत) के लिए ढाई नाली नाप भूमि दान की थी। पिता से प्रेरणा लेकर मासाब मोहन कपकोटी ने भी हिम सरयू बाल विद्या मंदिर कपकोट को दो नाली सात मुट्ठी, मां उमां हाइस्कूल को डेढ़ नाली और राजकीय आदर्श प्राइमरी स्कूल कपकोट के बच्चों के लिए रास्ते को जमीन दान की थी। इस मौके पर बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, डॉ. राजेंद्र कपकोटी, दयाल जोशी, प्रकाश कांडपाल, दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष हडसन ऐठानी, राजू कपकोटी थे।