बागेश्वर। बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के सीमावर्ती गांव धारी मध्या में बिजली विभाग की घोर से अनियमितताएं चल रही हैं। कई पोलों के टेड़े होने से उनके गिरने खतरा बना है। पेड़ों की लॉपिंग नहीं होने से ग्रामीणों को करेंट लगने का भय बना है। समस्याओं का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आंदोलन की चेतावनी दी।
कहा कि गांव में कई पोल टेड़े हो गए हैं। तार नीचे तक आ गए हैं। पेड़ों की लॉपिंग नहीं होने और ट्रांस्फॉर्मर के पास कंटीली तारबाड़ नहीं होने से राह चलते लोगों को करेंट लगने का खतरा बना है। विभाग से कई बार समस्याओं के समाधान की मांग कर दी गई है लेकिनकोई सुनवाई नहीं हो सकी है। नारेेबाजी करने वालों में उप प्रधान हरीश मेहता, दरबान सिंह, कै. हरीश धपोला, इंद्र सिंह, जीवन सिंह, गोपाल सिंह आदि थे। इधर यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि शीघ्र जेई को मौके पर भेजकर समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।