फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग रेंज तक पहुंची जंगल की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बिलौना में चल रहे एनसीसी के अभ्यास के दौरान जंगल में लगी आग फायरिंग रेंज तक पहुंच गई। इससे एनसीसी अधिकारी और कैडेटों में हड़कंप मच गया। जंगल की आग की वजह से फायरिंग अभ्यास में व्यवधान भी हुआ।
विज्ञापन

इन दिनों बिलौना के मोनिका धार के पास एनसीसी का शिविर चल रहा है।

इसमें जिलेभर के साढ़े पांच सौ कैडेट भाग ले रहे हैं। एनसीसी के कमांडिंग अफसर सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में हर दिन 90 कैडेट्स को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को बिलौना जंगल में लगी आग फायरिंग रेंज तक पहुंच गई। इससे प्रशिक्षणार्थियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। खबर लिखे जाने तक वन विभाग का कोई कर्मी जंगल में लगी आग बुझाने नहीं पहुंचा। प्रशिक्षण को देखते हुए एनसीसी अधिकारियों ने वन विभाग से आग पर काबू पाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें