फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर एशियाई ताईक्वांडो प्रतियोगिता में कोच चुने गए तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। 23वीं सीनियर एशियाई अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो 24 से 28 मई तक हो-ची-मिन्ह सिटी वियतनाम में होगी। इसमें भारतीय टीम भी खेलेगी। राजकीय इंटर कॉलेज तुपेड़ के शिक्षक कमलेेश तिवारी को इस टीम का कोच बनाया गया है। कमलेश द्वारा प्रशिक्षित जिले के कई खिलाड़ी ताइक्वांडो अंतरराष्ट्रीय, एशियन प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। कई खिलाड़ियों ने 150 से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक जीते हैं। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए ताईक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने टीम कोच इंडिया के रूप में उनका चयन किया है। उनको भारतीय टीम का कोच बनाने पर खिलाड़ियों, जिले वासियों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें