कभी भी सड़क पर गिर सकते हैं बिजली के तार
बागेश्वर। जिला मुख्यालय स्थित कपकोट टैक्सी स्टेंड के पास 11 हजार केवी की लाइन के तारों के आपस में टकराने से चिंगारियां निकल रही हैं। तेज हवा चलने पर यह तार आपस में चिपक रहे हैं। ऐसे में तारों के जलकर सड़क पर गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि हवा चलने पर हाइटेंशन लाइन के तार आपस में चिपक जाते हैं। इस दौरान तेज चिंगारियां उठने लगती हैं, जिस स्थान पर तार आपस में टकरा रहे हैं उसके ठीक नीचे टैक्सी स्टेंड हैं और सड़क पर दिन भर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यदि करंट युक्त तार सड़क पर गिरा तो गंभीर हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम से बिजली लाइन को दुरुस्त करने की मांग की है। ब्यूरो
22 बीजीएस 04 पी - आपस में चिपके तार।