बागेश्वर। क्रिकेट ऐसोसिएशन की जिला इकाई की ओर से अंडर 19 और सीनियर क्रिकेट टीम का चयन 25 मार्च सुबह 10 बजे से पीजी कॉलेज के खेल मैदान में होगा। ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से देहरादून और हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
प्रतिभागियों को अपनी हाइस्कूल की अंक तालिका की छाया, आधार कार्ड और स्थानीय निवास प्रमाण पत्र साथ लाना जरूरी है। प्रतिभागी खिलाड़ी का जन्म एक सितंबर 1999 या बाद का होना चाहिए। सीनियर टीम के चयन में प्रमाण पत्रों की आवश्यकता नहीं है। चयन प्रक्रिया केवल जिले के स्थायी निवासी खिलाड़ियों के लिए ही लागू होगी।