फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनाप भूमि पर जेसीबी चलाने से ग्रामीण भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। खबडोली गांव में बेनाप भूमि पर सड़क निर्माण के लिए जेसीबी चलाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से हो रहा काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस को खबडोली गांव में एक व्यक्ति ने बेनाप भूमि पर जेसीबी से सड़क काटने की सूचना दी। इस पर कानूनगो रमेश राम आर्य और पटवारी सीएस हरकोटिया ने मौके पर पहुंचकर सड़क का काम रुकवा दिया।

तहसीलदार दया चंद्र टम्टा के अनुसार खबडोली गांव में इस सड़क का मामला जमीन को लेकर विवादित है। ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क का काम रुकवा दिया गया है। सड़क बना रहे व्यक्ति को गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें