बागेश्वर। कोतवाल टीआर वर्मा ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आसपास के गांवों के प्रधानों की बैठक ली। उन्होंने प्रधानों से कहा कि गांव में कोई भी व्यक्ति फेरी लगाकर व्यापार करने आए तो उसका परिचय पत्र अवश्य चेक करें। यदि वह परिचय पत्र नहीं दिखा पाए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। कोतवाल ने कहा कि इसके लिए अन्य ग्रामीणों को भी जागरूक करें।
उन्होंने प्रधानों से कहा कि इन दिनों अज्ञात तत्व लोगों को कॉल कर एटीएम पिन, बैंक खाता संख्या और आधार कार्ड नंबर मांगकर उनके बचत खातों में जमा धन उड़ा दे रहे हैं। इससे हर किसी को सावधान रहने की आवश्यकता है।
गांवों में यदि कोई व्यक्ति चरस और शराब का अवैध धंधा करता हो उसकी सूचना भी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने प्रधानों से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सहयोग करने की अपील की। बैठक लेते कोतवाल।