फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू ट्रेवल्स मालता ने बिलौना को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्व. कैलाश सिंह परिहार मेमोरियल क्रिकेट लीग के तहत रविवार को बिलौना और राजू ट्रेवल्स की टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें राजू ट्रेवल्स मालता ने बिलौना को तीन विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


नुमाइशखेत मैदान में चल रहे मैच में बिलौना ने पहले खेलते हुए 14 ओवर में 136 रन बनाए। मालता की ओर से हरीश ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। जवाब में मालता ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट से मैच जीत लिया। अंपायर आर्यन बिष्ट और दक्ष कुमार थे।

इससे पूर्व मैच का उद्घाटन महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कौशल उपाध्याय और उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन के रमेश दानू, प्रदीप गड़िया, राजेंद्र परिहार, सुरेश सोनियाल, अर्जुन परिहार, विशाल नेगी, चंदन धामी, भरत, हरीश देव, प्रकाश, मनोज, प्रदीप कार्की आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें