बागेश्वर। साधन सहकारी समिति बिलौना में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने समिति के कार्यालय और परिसर में फैला कूड़ा एकत्र कर नष्ट किया। कर्मचारियों ने लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता अभियान में समिति सचिव घनानंद पांडे, अंबादत्त पांडे, हरीश चंद्र, खजान चंद्र आदि शामिल थे।