कपकोट (बागेश्वर)। श्री रामलीला कमेटी की ओर से 24 अक्तूबर से शुरू हो रहे रामलीला मंचन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कमेटी के अध्यक्ष गणेश कपकोटी और व्यवस्थापक गोविंद बिष्ट ने बताया कि मंचन को भव्य और आकर्षक बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
मां भगवती सेवा समिति के अध्यक्ष नंदन कपकोटी ने बताया कि हनुमान मंदिर, रामलीला भवन और परिसर में रंगरोगन का शुरू कर दिया गया है। इधर, अदाकारों को प्रशिक्षण देने का काम देर रात तक चल रहा है। हारमोनियम पर जगदीश आर्य और तबले पर लीलाधर उपाध्याय संगत दे रहे हैं। रामलीला के डायरेक्टर आनंद बल्लभ पांडे और सह डायरेक्टर प्रकाश कांडपाल हैं।