बागेश्वर। बनलेख के श्री श्री 1008 मूल नारायण देवता के मंदिर में आयोजित पूर्णिमा मेले का रंगारंग समापन हो गया है। मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने मेले का शुभारंभ दीप जलाकर किया। विधायक ने मंदिर परिसर में सुंदरीकरण कार्य के लिए अपनी निधि से ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की।
मंदिर परिसर में रंगारंग कार्यक्रम में देवभूमि लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम दल मिहिनीया के कलाकारों ने दल नेता धनी राम के नेतृत्व में झन काटिया म्यार पहाड़ जंगल..., समझे दे इजू, समझे बाज्यू न पियो शराबा..., गौं घर मिली भेर सरकार बड़ूनी... आदि गीत पेश कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
दल में सुंदर लाल और ज्योति आदि कलाकार शामिल थे। मंच पर पुंगरघाटी सांस्कृतिक मंच और दानपुर सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने भी कार्यक्रम पेश किए।
इस दौरान मंदिर के पुजारी पप्पू पांडे, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खुशहाल रावत, ग्राम प्रधान बबलू भाकुनी, व्यवस्थापक नवीन कोरंगा, सचिव विक्रम कोरंगा, उपाध्यक्ष भूपाल भाकुनी, कोषाध्यक्ष देवेश चौहान, कैलाश कोरंगा दीपक चौहान आदि थे।