फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण हटाने को लेकर जारी रहा महिला का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सरकारी भूमि में किए गए अवैध निर्माण को हटाने की मांग को लेकर महिला का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। महिला ने अवैध निर्माण हटाने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि तहसील रोड निवासी महिला गीता पांडेय सरकारी भूमि में किए गए अवैध निर्माण को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को धरने पर बैठी थी। तहसीलदार के आश्वासन पर महिला ने धरना समाप्त किया था, लेकिन मंगलवार को गीता देवी फिर धरने पर बैठ गई। महिला का कहना था कि प्रशासन ने अवैध रूप से किया निर्माण कार्य नहीं हटाया है। इधर दूसरे पक्ष ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। जीवन सिंह और जगदीश सिंह का कहना है कि प्रशासन की ओर से मिले निर्देश के तहत उन्होंने निर्माण को ढहा दिया था। इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें