फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे बाद भी आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया

Sun, 04 Mar 2018 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को नाबालिग के साथ वरिष्ठ फिजीशियन द्वारा की गई छेड़छाड़ के मामले में अब तक डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह हाल तब है जबकि बैजनाथ पुलिस आरोपी डॉक्टर को पीड़िता के घर से पकड़ कर लाई थी। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार को पीड़िता के परिजनों से पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष मुकदमा दर्ज होने की बात कहकर खुद की पीठ थपथपा रहे हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र गोस्वामी ने सवाल उठाया है कि आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी करने में पुलिस आखिरकार देरी क्यों कर रही है। वहीं, भाजपा जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट ने पुलिस से आरोपी डॉक्टर को तत्काल गिरफ्तार करने के साथ ही डॉक्टर के काले कारनामों की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस से डॉक्टर को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा है।

चिकित्सक पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। इस मामले में 164 के तहत नाबालिग के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होंगे। उसके बाद ही आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी। - मुकेश कुमार, एसपी बागेश्वर।

डॉक्टर का तबादला जल्द होगा : विधायक

 मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ के वरिष्ठ फिजीशियन द्वारा नाबालिग दलित किशोरी से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ने लगा है। डॉक्टर के खिलाफ विभिन्न संगठन लामबंद हो गए हैं। विधायक चंदनराम दास का कहना है कि आरोपी डॉक्टर का जल्द ही तबादला हो जाएगा।

विधायक ने पुलिस से मामले की जांच कर डॉक्टर को तत्काल गिरफ्तार करने को कहा है। विधायक चंदन दास ने कहा कि डॉ. संजीव सरना पर पहले भी महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायतें मिलती रही हैं। उनका कहना है कि आरोपी डॉक्टर के तबादले के संबंध में डीजी हेल्थ से कहा गया हैं।

जल्द ही डॉक्टर का तबादला अन्यत्र हो जाएगा। वहीं, विधायक ने थानाध्यक्ष बैजनाथ से मामले की जांच कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने को कहा है। इधर, कपकोट के पूर्व ललित फर्स्वाण ने सीएम से आरोपी डॉक्टर का तत्काल तबादला कर अस्पताल में कुशल फिजीशियन की तैनाती की मांग की है।

भकुनखोला के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बसंत नेगी का कहना है कि आरोपी डॉक्टर को शीघ्र निलंबित नहीं किए जाने पर क्षेत्र की महिलाएं अस्पताल में धरना देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें