फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे का अलर्ट जारी 

Wed, 29 Jun 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून केंद्र ने पूर्व सूचना देते हुए 30 जून से उत्तराखंड में अगले 72 घंटों में कहीं कहीं मध्यम से भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। प्रभारी अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबंधन एसएस जंगपांगी ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने विभागों से संबंधित सभी अधिकारियों और फील्ड स्तर के कर्मचारियों को निर्देश दें कि वह अपने तैनाती क्षेत्र में बने रहें। नदी नालों के किनारे निवास करने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए सूचित कर दें। उन्होंने कहा कि इस दौरान यदि कोई सड़क बाधित हो गई तो बगैर किसी आदेश के उसे तत्काल यातायात के लिए खोलें। बचाव और राहत कार्य में कतई देरी नहीं की जाए। किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें