बागेश्वर। टाटा ट्रस्ट की हिमोत्थान परियोजना की जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम रंजना राजगुरु ने हिमोत्थान के जिले में किये गये कार्यों की समीक्षा की।
सोमवार की देर सायं कलेक्ट्रेट में डीएम रंजना ने समीक्षा बैठक की। बैठक में एरिया मैनेजर डॉ. राजेंद्र सिंह कोश्यारी ने बताया कि हिमोत्थान ने जिले के 135 गांवों में 10,000 ग्रामीणों के साथ चिराग, कपकोट सेवा समिति, सीमार संस्थाओं के जरिए कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। हिमोत्थान के कुमाऊं टीम लीडर राजेंद्र सिंह नेगी ने जिले के तीनों विकास खंडों में संचालित तीन डेयरियों की जानकारी दी।
मनीष झा ने शिक्षा कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान बताया कि नौ प्राथमिक विद्यालयों में अर्ली लिटरेसी, लाइब्रेरी, आओ अंग्रेजी सीखे, जीवन कौशल विकास और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है।
वहां शशि भूषण उनियाल, पीडी शिल्पी पंत, डीपीआरओ पूनम पाठक, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. गीतांजलि बंगारी, पीएम धर्मेंद्र पांडे, सहकारिता अध्यक्ष नंदी देवी, प्रहलाद कोश्यारी, चंदन चम्याल, नवीन भट्ट, सुंदर रावत, गणेश बिष्ट, भुवन पंत आदि थे।