फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वमनभीड़ी दफौट के किसानों को दी सीएम जड़ी बूटी विकास योजना की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला भेषज संघ एवं भेषज विकास इकाई की ओर से वमनभीड़ी दफौट में एक दिवसीय जड़ी बूटी कृषक प्रशिक्षण शिविर हुआ। शिविर में मुख्यमंत्री जड़ी बूटी विकास योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता जिला भेष संघ के सचिव देवेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों की पहाड़ की जलवायु के अनुसार भूमि का निरीक्षण कर बड़ी इलायची, वन हल्दी की खेती करनी चाहिए। उन्होंने जड़ी-बूटी से रोगों के उपचार के बारे में भी जानकारी दी। भेषज विकास इकाई के समन्वयक डीसी दुर्गापाल ने तेजपत्ता, रीठा, आंवला के बारे में बताया। साथ ही किसानों को पंजीयन, निकासी, विपणन आदि विभागीय कार्रवाई की भी जानकारी दी। वहां विद्या देवी, गंगा सिंह, शिव सिंह, भूपाल सिंह, पूरन सिंह रावत, पान गिरी गोस्वामी, चंदन राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें