फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, चोटियों में हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शनिवार की सुबह हुई जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। चोटियों पर हिमपात के कारण निचले हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार की रात व शनिवार की सुबह हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। कपकोट, बागेश्वर व गरुड़, काफलीगैर में भी जमकर बारिश हुई। जिले के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई जिससे फसल को नुकसान पहुंचा है। सीमांत गांव बदियाकोट, झूनी, खलझूनी, गोगिना, कीमू, खाती गांव, लोहारखेत, शामा में भी बर्फबारी हुई। इससे कई गांवों में संचार सेवाएं ठप हो गई। वहीं लगातार बारिश से सरयू और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया।
विज्ञापन


बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, चोटियों में हिमपात

कहां कितनी बारिश
- बागेश्वर- 7.50 एमएम
- कपकोट- 2.50 एमएम
- गरुड़- 7.50 एमएम

अगले तीन दिन का अलर्ट
बागेश्वर। मौसम विभाग ने आगे के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि 18 से 23 फरवरी तक भी कुछ स्थानों में हल्की व भारी बारिश तथा हिमपात भी हो सकता है। 21 फरवरी को बागेश्वर के ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमपात हो सकता है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें