फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर डीएम तेलंगाना की प्रेक्षक बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भारत निर्वाचन आयोग ने डीएम रंजना राजगुरु को तेलंगाना में सात दिसंबर को प्रस्तावित विधान सभा चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया है। चुनाव में उनकी भूमिका बतौर एक्सेसिबिलिटी ऑब्जर्वर होगी। वह दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव में मिलने वाली सुविधाओं का पर्यवेक्षण कर आयोग को रिपोर्ट सौंपेंगी।
विज्ञापन


भारत सरकार ने इस बार दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव में मिलने वाली सुविधाओं के स्तर का पता लगाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत तेलंगाना विधानसभा चुनाव से होगी। इसके लिए बागेश्वर की डीएम को प्रेक्षक बनाया गया है। उन्हें चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की स्थिति का पर्यवेक्षण करना होगा। इसके आधार पर ही निर्वाचन आयोग चुनाव संबंधी दिशा निर्देश तय करेगा। डीएम ने बताया कि उन्हें निर्वाचन आयोग का नियुक्ति पत्र मिल गया है। राज्य से चयनित होने वाली रंजना एकमात्र आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें