बागेश्वर। हल्की बारिश के चलते शनिवार सुबह पार्टियों के प्रत्याशी टीम के साथ प्रचार के लिए नहीं निकल सके। प्रत्याशियों ने दिनभर मोबाइल फोन से लोगों से संपर्क कर जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया।
शनिवार सुबह से ही मौसम खराब होने के कारण ठंड में इजाफा हो गया। चुनाव प्रचार को जाने वाली टीमें भी ठंड के कारण रुक गई। सुबह दस बजे बाद हल्की बारिश के कारण भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित निर्दलीय प्रत्याशियों की टीमें प्रचार के लिए नहीं निकल सकीं। दिनभर मोबाइल पर लोगों से संपर्क कर समर्थन मांगा गया।
हालांकि शाम के समय कुछ प्रत्याशी टीम के साथ प्रचार को निकले। बारिश के कारण मतदाता भी घरों में ही दुबके रहे जिसके चलते प्रत्याशियों की दिक्क्त बढ़ गई। अब प्रत्याशी मौसम के खुलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि प्रचार को गति दी जा सके।