फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का प्रस्ताव पास होने पर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री भगवान कार्की ने प्रदेश शासन द्वारा गत 19 सितंबर को गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का प्रस्ताव पास होने पर खुशी जताई है। कहा कि मंच अपने स्थापना वर्ष से ही गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग करते आ रहा था। गाय हिंदू समाज की आस्था से जुड़ी है। उन्होंने सहयोग के लिए सीएम त्रिवेंद्र रावत, पशु पालन मंत्री रेखा आर्य का आभार जताया।
विज्ञापन


उधर प्रदेश सरकार द्वारा गो माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने पर विश्व हिंदू परिषद ने मिठाई बांटी। कहा कि विधेयक पारित होने से गो माता का संरक्षण हो सकेगा। वहां विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी, भुवन फर्स्वाण, रघुवीर सिंह दफौटी, हेम तिवारी, धीरज टंगड़िया, मनोज पालनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें