फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन से अन्यत्र पानी देने का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा के लेकसूना-बद्रीनाथ पेयजल योजना से अन्यत्र गांव को पानी देनेे का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने कहा है कि पेयजल योजना से नारायण गूंठ, पंचौड़ा गांवों को पानी दिया जाता है। जल संस्थान ने इसी लाइन से कांडा पड़ाव में भी कुछ परिवारों को संयोजन दे दिए हैं जिस कारण भंडार गांव की सप्लाई बंद हो गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि जल संस्थान लेकसूना-बद्रीनाथ योजना की मेन लाइन से ही भंडार गांव को पानी देने के लिए नई योजना बना रहा है जिससे नारायणगूंठ, पंचौड़ा में पानी का संकट पैदा हो जाएगा। भंडार-कांडापड़ाव लाइन से टैंक बनाकर भंडार को उस टैंक से पानी दिया जाए अथवा चंद्रपुर में बने टैंक से कांडापड़ाव भंडार की लाइन को जोड़ा जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि लेकसूना योजना की मेन लाइन से अन्यत्र पानी दिया गया तो विरोध किया जाएगा। उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। वहां प्रधान सविता नगरकोटी, भरत सिंह, श्याम सिंह, लीला देवी, प्रकाश सिंह, राहुल नगरकोटी, प्रेम चंद्र, नैन सिंह आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें