कपकोट (बागेश्वर)। मां भगवती सेवा समिति की बैठक में समिति की बैठक में समिति ने रामलीला मैदान स्थित धर्मशाला के दूसरी मंजिल दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब को कार्यालय निर्माण के लिए देने का प्रस्ताव पारित किया गया।
अध्यक्ष नंदन कपकोटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोषाध्यक्ष दीवान कपकोटी ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा और उसकी पुष्टि की गई। अध्यक्ष ने समिति का वर्ष 2017-18 का ऑडिट होने की जानकारी दी। बैठक में धर्मशाला की दूसरी मंजिल की छत पर कार्यालय निर्माण के लिए बगैर शर्त दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब को देने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में ब्लाक प्रमुख मनोहर राम द्वारा गत 29 अगस्त को रामलीला मैदान की चहारदीवारी के लिए 60 हजार रुपये देने की घोषणा पर खुशी जताई गई। सचिव राम चंद्र जोशी के संचालन में हुई बैठक में वहां संरक्षकों में त्रिलोक कपकोटी, मोहन कपकोटी, उपाध्यक्ष गणेश चंद्र उपाध्याय और डॉ. राजेंद्र कपकोटी आदि थे।