फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरौड़ा की पानी की लाइन फिर क्षतिग्रस्त, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पांच दिन पहले भारी बारिश से उत्तरौड़ा गांव की पानी की लाइन टूट गई। पानी नहीं आने से ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल संस्थान से लाइन शीघ्र ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन


जल संस्थान ने बुधवार को लाइन ठीक कर दी थी। बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश से लाइन फिर से टूट गई। पानी की आपूर्ति ठप होने से गांव की करीब 250 की आबादी प्रभावित हो गई है। गांव में एक हैंडपंप है जिसमें लंबी कतार लगी रहती है। नजदीक में पानी के अन्य स्रोत नहीं होने से ग्रामीणों की समस्या दोगुनी हो गई है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से लाइन शीघ्र ठीक कराने की मांग की है।

मांग करने वालों में युवक मंगल दल के अध्यक्ष डब्बू पाठक, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जोशी, पीतांबर पांडे, गोपाल दत्त जोशी, प्रकाश जोशी, हेम जोशी, बीडी पांडे आदि शामिल हैं। इधर जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता केसी जोशी ने बताया कि लाइन ठीक करने के लिए कर्मचारी भेज दिए हैं। जल्दी ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें