फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंभू नदी पर बना बांध टूटा, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। आपदाग्रस्त कुंवारी गांव के लिए खतरा बने जिस बांध से निपटने के लिए सरकारी मशीनरी पांच साल तक नाकाम रही। बारिश के पानी के तेेज बहाव से यह बांध खुद ब खुद टूट गया है। इससे आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत मिली है। गांव पर मंडरा रहा भूस्खलन और भूकटाव का बड़ा खतरा टल गया है।

वर्ष 2013 की आपदा में कुंवारी गांव की तलहटी पर शंभू नदी में भारी बोल्डर के साथ ही मलबा गिरा था। इससे नदी पर तकरीबन 150 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा पानी का बांध बन गया था। बांध का पानी गांव की सरहद को लगातार काट रहा था। इससे भूस्खलन और पूरे गांव के धंसने का खतरा पैदा हो गया था। इस बीच आपदा प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर आए जीएसआई के दो वैज्ञानिकों के दल ने बांध को गांव के लिए बड़ा खतरा बताया था। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता इस बांध से पार पाने का उपाय नहीं खोज पा रहे थे।
विज्ञापन


यह बांध पानी के तेज बहाव के बीच स्वयं टूट गया है। सोमवार को प्रशासन की टीम जब मौके पर कुंवारी गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने उसे बांध के टूटने की सूचना दी। यह बांध कब टूटा प्रशासन को इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। प्रशासन के अनुसार पानी का तेज वेग बांध के बोल्डर और मलबे को भी बहाकर ले गया। इससे आपदा ग्रस्त कुंवारी गांव को बड़ी राहत मिली। गांव पर मंडरा रहा एक और प्राकृतिक आपदा का खतरा टल गया। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद बांध पानी से लबालब भर चुका था। बारिश के पानी के भारी दबाव के बीच बांध टूटने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


कोट
शंभू नदी का बांध टूट गया है। इससे आपदाग्रस्त गांव पर बना बड़ा खतरा टल गया है। अब तक बांध से निपटने का उपाय नहीं सूझ रहा था। इससे प्रभावितों के साथ ही प्रशासन को भी राहत की सांस मिली है।
रवींद्र सिंह, एसडीएम, कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें