बागेश्वर। घिंघारतोला में नेपाली मजदूर पूरन बहादुर (55) शुक्रवार को खनन पट्टे पर काम कर रहा था। तभी एक सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर वह मूर्छित होकर गिर पड़ा।
साथी मजदूर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम लगाने के बाद मजदूर की हालत सुधरी। चिकित्सकों ने बताया कि हालत पर नजर रखी जा रही है।