फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के भरोसे पर माने अनशनकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सड़क को लेकर पिछले 17 दिन से अनशन कर रहे ग्रामीण आखिरकार विधायक के भरोसे पर मान गए हैं। जल्द सड़क निर्माण शुरू होने की उम्मीद के बीच उन्होंने अनशन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल अनशन स्थल पहुंचे और ग्रामीणों को मनाया। विधायक ने बताया कि इस ग्रामीण अंचल में तीन सड़कें स्वीकृत हैं और निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द से जल्द निर्माण शुरू करवाने का भरोसा दिलाया।

विधायक के भरोसे पर आखिरकार ग्रामीण मान ही गए। इसके बाद विधायक ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर आंदोलन तुड़वाया। इस दौरान भुवन चंद्र जोशी, रमेश जोशी, दिनेश जोशी, महेेश चंद्र, खुशाल सिंह, मुन्नी देवी, मोहन राम, दीपा जोशी, जगनाथ जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें