बागेश्वर। बागेश्वर-कपकोट-शामा एनएच का निर्माण भराड़ी बाजार से होकर कराने के प्रस्ताव का व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया है। डीएम को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने के लिए एनएच के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने आंदोलन करने की बात कही।
व्यापारियों ने कहा कि एनएच का निर्माण भराड़ी से कराने पर क्षेत्र की पुरानी बाजार मिट जाएगी। मकानों के टूटने से कई लोग बेरोजगार हो जाएंगे। कई व्यापारियों के पास दूसरी जगह अपने मकान नहीं होने से उनके सामने भुुखमरी की नौबत आएगी। क्षेत्र के व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। एनएच के विरोध में पिछले दिनों एसडीएम कपकोट के माध्यम से भी शासन-प्रशासन को ज्ञापन भेजा गया है।
ज्ञापन देने वालों में आप संयोजक आनंद कपकोटी, तारा सिंह दानू, खीम सिंह बसेड़ा, भूपेंद्र बसेड़ा, देवांश कपकोटी, लक्की कपकोटी, माधवी देवी, धनुली देवी, खष्टी कपकोटी, महेश ऐठानी, सुंदर ऐठानी, भाष्कर कपकोटी, ललित सिंह, तारा सिंह, कलावती देवी आदि थे।