फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगी राउमावि गोगिना की छात्राएं 16-18-44

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। इस बार की बोर्ड परीक्षाओं में राउमावि गोगिना का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। कीमू गांव की चार छात्राओं ने गत वर्ष की परिषदीय परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किया था। इस बार भी गांव की पांच छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने स्कूल की टॉपर छात्रा समेत छह अन्य छात्र-छात्राओं को आगामी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समारोहपूर्वक सम्मानित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


परीक्षा देने वाले 18 बच्चों में सभी पास हुए हैं। कीमू गांव निवासी पांच छात्राओं का प्रदर्शन इस बार भी बेहतरीन रहा। प्रधानाचार्य मुकेेश सिंह धानिक ने बताया कि बीना रौतेला ने 87.4 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय टॉप किया जबकि कृष्णा राम ने 86.8, कमला टाकुली, दीपा रौतेला, हेमा दानू, सरिता ने 85.8 अंक हासिल किए।

कीमू गांव से राउमावि गोगिना की दूरी आठ किमी है। उबड़-खाबड़ पैदल रास्ते से होकर विद्यालय में आने-जाने में छात्राओं को कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। तमाम परेशानियों को दरकिनार कर परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली इन छात्राओं ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है बल्कि पूरा इलाका उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। बीडीसी सदस्य जशपाल सिंह रौतेला, कीमू के प्रधान प्रकाश सिंह, एसएमसी अध्यक्ष दुर्गा टाकुली और पीटीए नारायण सिंह और धनी राम ने बच्चों सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें