फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी स्कूलों में लगाई जाएंगी सेनेट्री नेपकिन वेडिंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, नव चेतना स्वयं सहायता समूह एवं स्वजल परियोजना की ओर से ब्लॉक मुख्यालय में स्वच्छता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं से स्वच्छता के लिए सेनेटरी नेपकिन का प्रयोग करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक शिल्पी पंत ने बताया कि हर स्कूल में निशुल्क सेनेटरी वेडिंंग मशीन लगाई जा रही है। जीजीआईसी बागेश्वर, जीजीआईसी पुरड़ा, जीजीजीआईसी पाएं, जीजीआईसी ऐठांण, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली और जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार में यह मशीनें लगा दी गई है। कहा कि अन्य स्कूलों में यह सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। इससे छात्राओं को महज दस रुपये में नैपकिन मिल सकेगा। कार्यशाला में बाल विकास अधिकारी निर्मला अंसारी, निशा लूथरा, ज्योति उप्रेती, हंसी पांडे, रेनू नगरकोटी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें