फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री महायज्ञ को भव्य बनाने की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला इकाई की बैठक में भगवान बागनाथ की नगरी में 16 मई से तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू होगा। इसे आकर्षक बनाने के लिए शनिवार को मां उल्का मंदिर के प्रांगण में बैठक हुई। तय किया गया कि शुभारंभ पर निकलने वाली कलशयात्रा के पीछे स्कूलों के बच्चे में हाथ में नशा मुक्ति, भारत स्वच्छ अभियान की तख्तियां लेकर चलेंगे। जिलाध्यक्ष बसंत बल्लभ पांडे आचार्य ने बताया कि शुभारंभ पर महिलाएं बागनाथ मंदिर से नगर के विभिन्न मार्गों से होकर ढोल-नगाड़ों के साथ यज्ञस्थल बागनाथ मंदिर परिसर पहुंचेंगे। इसमें स्कूली बच्चे हाथ में नशा मुक्ति अभियान, भारत स्वच्छ अभियान की तख्तियां लेकर चलेंगे। बैठक में अतिथियों के रहने, खाने की व्यवस्था समेत अन्य संसाधनों पर चर्चा हुई। परिजनों से महायज्ञ को भव्य बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क करने को कहा। क्षेत्र के लोगों से विश्व शांति के लिए आयोजित इस अनुष्ठान को आकर्षक बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की। वहां व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, प्रकाश साह, हीरा ऐठानी, नवीन साह, गोविंद धपोला, प्रकाश पंत, गोविंद सिंह परिहार, दुुर्गा असवाल, दीपक परिहार, मनीष पांडे, मीरा रौतेला, गोविंद धपोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें