फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्टर के जरिए समझाई विज्ञान की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पुड़कुनी हाईस्कूल में तीन दिन विज्ञान कार्यशाला आयोजित की गई। प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने बच्चों को खोजी बनने को कहा। उन्होंने और विज्ञान खोजशाला बेड़ीनाग से पहुंचे कमलेश जोशी ने प्रोजेक्टर के जरिए भी विज्ञान की कई बारीकियां समझाईं। वैज्ञानिक डॉ. उपाध्याय ने कहा कि देश की प्रगति में विज्ञान का बड़ा योगदान है। रोज हो रही नई खोज, आविष्कार देेश के विकास में काम आ रहे हैं। कार्यशाला में प्राप्त अनुभव छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के भविष्य में काम आएंगे। कार्यशाला में बच्चों को मानव शरीर मॉडल बनाना, उसके विभिन्न अंगों, उनके कार्यों, सौर मंडल, चंद्रमा की कलाएं, सूर्य, चंद्र ग्रहण की संपूर्ण जानकारी, विभिन्न मॉडल बनाने, मानव कंकाल तंत्र, रात्रि में छात्र-छात्राओं को दूरबीन के जरिए विभिन्न ग्रह, तारों की जानकारी दी। विज्ञान संबंधी लघु फिल्में भी दिखाई गईं। बच्चों को का प्रदर्शन प्रोजेक्टर बनाकर किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. केवलानंद कांडपाल ने भी बच्चों से प्राप्त ज्ञान से अपना भविष्य संवारने को कहा। वहां डाइट के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला, प्रवक्ता डॉ. प्रेम सिंह मेवाड़ी, बलदेव राणा, राजेेश पाठक, भूपेंद्र फर्स्वाण, सुनीता, दिनेश सिंह, कृष्ण सिंह, खुशबू, करिश्मा, राकेश, दिनेश, पवन, वर्षा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें