बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने बुधवार को निर्माणाधीन तहसील भवन दुगनाकुरी का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की निरंतर निगरानी करने को कहा। उन्होंने कार्यदायी संस्था के ईई को भूतल में प्लास्टर, खिड़की, दरवाजे लगाने के कार्य को शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मार्ग से तहसील भवन तक पहुंच मार्ग को ठीक करने को भी कहा। ईई ने बताया कि धनावंटन में देरी के कारण निर्माण कार्य में गति नहीं आ सकी है। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह पूर्व राशि मिली है। इसलिए बाकी कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।