कपकोट (बागेश्वर)। बुधवार की शाम को तेज हवा चलने से बिजली के तार आपस में टकरा गए। इससे शॉर्ट सकिर्ट हो गया। आणूं, तल्ला आणूं, शिवालय, तिरुवाण की बिजली 14 घंटे गुल रही।
वार्ड के 60 परिवारों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। लोगों ने विद्युत विभाग से अस्त व्यस्त पड़ी लाइनों में शीघ्र सुधार करने की मांग की है।