फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन लाइन से अवैध कनेक्शन लेने के कारण नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के कठायतबाड़ा और ठाकुरद्वारा क्षेत्र में छठे दिन भी पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। पिछले छह दिनों से पेयजल योजना की जांच कर रहे जल संस्थान को आरे गांव में मेन लाइन से लिए गए चार अवैध कनेक्शन मिले हैं। इन कनेक्शनों के कारण पानी मुख्य टैंक तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन


कठायतबाड़ा सहित विभिन्न हिस्सों में जखेड़ा पेयजल योजना से आपूर्ति होती है। छह से आठ इंच की 22 किमी लंबी इस योजना से छह दिन पूर्व अचानक आपूर्ति ठप हो गई थी। जल स्रोत से पानी सुचारु होने के बावजूद मुख्य टैंक तक नहीं पहुंचने पर जल संस्थान ने कचड़ा फंसने की आशंका पर पाइप खोले लेकिन कोई कचड़ा नहीं मिला। बृहस्पतिवार को जांच के दौरान आरे गांव के समीप मेन पाइप लाइन से वेल्डिंग कर अवैध रूप से लिए गए चार कनेक्शन मिले। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मेन लाइन से कनेक्शन लेने के कारण पानी मुख्य टैंक तक नहीं पहुंच पा रहा है।

जल संस्थान के जेई दीनदयाल ने बताया कि इन कनेक्शनों को हटाया जा रहा है। छह इंच की इस योजना के पाइपों का पानी खाली करना पड़ेेगा। उसके बाद ही अवैध रूप से काटकर लिए गए कनेक्शन को बंद करने के लिए वेल्डिंग का काम हो सकेगा। बताया कि शुक्रवार की शाम तक आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। योजना ठीक होने तक कठायतबाड़ा, ठाकुरद्वारा सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें