फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठपुड़ियाछीना ब्लाक को लेकर आंदोलन में कूदेगी क्षेत्र की जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ब्लॉक बनाओ जन संघर्ष समिति ने कठपुड़ियाछीना को ब्लॉक बनाने की मांग तेज कर दी है। समिति का कहना है कि अगर जल्द ब्लॉक बनाने को लेकर कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे क्षेत्र की जनता आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


नरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 49 ग्राम पंचायतों की जनता पिछले दो दशकों से अलग विकासखंड की मांग उठा रही है। कई बार आंदोलन करने के बावजूद सरकार सुध नहीं ले रही है। विकासखंड बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आएगी। कहा कि क्षेत्र के कई स्कूलों में मानकों के अनुसार शिक्षक तैनात नहीं हैं, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। बैठक में महेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश टम्टा, देवी दत्त मिश्रा, नवीन चंद्र, कुंदन मेहता, महिपाल सिंह, कमलकांत मिश्रा, पूरन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, ठाकुर सिंह, मोहन सिंह रौतेला, जीवन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें