फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए शहर में हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम ने तहसील का निरीक्षण करते हुए लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को निरीक्षण पर पहुंची डीएम रंजना राजगुरु ने परिसर में जगह-जगह पड़े कूडे को देख नाराजगी जताई। तहसील में रिकॉर्ड रूम, राजस्व अभिलेख, न्यायिक अभिलेख, नजारत कक्ष, भंडार कक्ष, परगना मजिस्ट्रेट न्यायालय, भू-अभिलेख कक्ष, तहसीलदार न्यायालय के साथ ही अभिलेखों का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम को निष्प्रयोज्य सामग्री नीलाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने होमगार्ड कार्यालय का भी औचक निरीक्षण कर बायोमैट्रिक उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण में एसडीएम एसएस राणा, तहसीलदार दयाचंद्र टम्टा, जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी, जयेष्ठ अभियोजन अधिकारी भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, कमांडेट होमगार्ड मदन मोहन पाठक, रजिस्ट्रार कानूनगो शिव दत्त तिवारी सहित तहसील के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें